झज्जर। साइबर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। साइबर ठगों ने दो महिलाओं से अलग-अलग मामलों में लाखों रुपये ठग लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले मामले में बहादुरगढ़ निवासी महिला ने पुलिस में शिकायत दी है कि वह पीरागढ़ी में एनजीओ चलाती है। गत 9 नवंबर को उसके पास कूरियर कंपनी से कॉल आया कि उसके नाम से एक पार्सल आया है, जिसमें अवैध आपत्तिजनक सामान है। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी है। एफआईआर दर्ज कर ली गई है। ठगों ने फोन पर उन्हें बताया कि उसे मुंबई आना होगा। यह सुनकर वह डर गई और उनसे कहा कि उसने कुछ नहीं किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि इसे गोपनीय रखें और डीसीपी (साइबर क्राइम) से मुझे कॉल किया जाएगा। इसके तुरंत बाद मुझे स्काइप से कॉल आया, जिसने खुद को डीसीपी (साइबर क्राइम) मुंबई होने का दावा किया और पहचान पत्र भेजा। उसने कहा कि सभी वित्तीय लेन-देन की जांच की जाएगी। इसके लिए मुझे अपने बैंक खाते में मौजूद सभी पैसे उन्हें ट्रांसफर करने होंगे, जो 45 मिनट के भीतर मेरे खाते में वापस आ जाएंगे। यह सब सुनकर वह घबरा गई। वह उनके कहने में आ गई और ऐसा करके उन्होंने चार लाख रुपये डलवा लिए। बाद में उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
केस-2 सिवाना निवासी महिला से अज्ञात ने लैपटॉप के नाम 42665 रुपये ठग लिए।
सिवाना निवासी गीता देवी ने पुलिस में शिकायत दी है कि दो नवंबर को उसने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक लैपटॉप की गोलू कुमार के नाम से ऐड देखी। उन्होंने दिए गए नंबर पर 44 हजार में लैपटॉप खरीदने की बात की। उन्होंने कुल 42665 रुपये भेज दिए। उसके बाद और राशि की मांग की तो उन्होंने मना कर दिया। उसके बाद से उसने फोन उठाना बंद कर दिया। तब उन्हें धोखे का अहसास हुआ।