फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: गजब...पुलिस के पास नशा मुक्त गांवों की सूची तक नहीं

Thu, 25 Jun 2026 07:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
25jjrp21- फतेहपुरी गांव में लोगों को जागरूक करते पुलिस कर्मचारी। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत अब तक जिले के 126 गांव और 22 वार्ड नशा मुक्त किए जा चुके हैं लेकिन यह गांव कौन-कौन से हैं, इसकी जानकारी जिला पुलिस के पास नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि यह जानकारी तो हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो से ही मिल सकती है।
लघु सचिवालय स्थित संवाद भवन में बुधवार को पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के नेतृत्व में नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान डीसीपी धारणा यादव ने बताया था कि पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के नेतृत्व में नशा मुक्त अभियान के तहत अब तक 126 गांव और 22 वार्ड नशा मुक्त किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

1003 नशा पीड़ितों की पहचान, 711 का उपचार और 838 की काउंसिलिंग करवाई गई। नशा तस्करों पर भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी है लेकिन जब उन गांवों की सूची बारे में विभाग से जानकारी मांगी गई तो किसी के पास वह जानकारी नहीं मिली। वहीं डीसीपी धारणा यादव का कहना है कि जानकारी हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो से ही मिल सकती है।
विज्ञापन

इंसेट


गांव फतेहपुरी में झज्जर पुलिस का जागरूकता अभियान
झज्जर। गांव फतेहपुरी में नशामुक्ति टीम झज्जर जोन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। नशे से दूर रहने की सलाह दी गई। इस अवसर पर टीम के सदस्यों ने ग्रामीणों को आपातकालीन सहायता सेवा डायल-112 के महत्व और उपयोग की जानकारी देते हुए बताया कि आपात स्थिति में पुलिस सहायता प्राप्त करने के लिए इस सेवा का उपयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें