फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: इनेलो ने भिजवाए पानी के टैंकर

Thu, 25 Jun 2026 07:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। भीषण गर्मी के बीच बहादुरगढ़ शहर में पेयजल और बिजली संकट ने आमजन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई क्षेत्रों में लोगों को न तो नियमित पानी मिल रहा है और न ही पर्याप्त बिजली।
शहरवासियों का कहना है कि पहले जहां तीसरे दिन पेयजल आपूर्ति हो जाती थी, वहीं अब कई-कई दिनों तक पानी की सप्लाई नहीं पहुंच रही। पानी की कमी के कारण लोगों को दूर-दूर से पानी लाने या निजी साधनों का सहारा लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इनेलो नेता भूपेंद्र नफे सिंह राठी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार द्वारा अमृत योजना के तहत शहर में करोड़ों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद आम जनता को उसका अपेक्षित लाभ नहीं मिल रहा है। जनता की समस्याओं को देखते हुए शहर के विभिन्न इलाकों में पेयजल के टैंकर भिजवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किला मोहल्ला, पालिका कॉलोनी, झील मोहल्ला, बाग वाला मोहल्ला सहित कई क्षेत्रों में पानी के टैंकर पहुंचाकर लोगों को राहत प्रदान की गई। टैंकरों के माध्यम से सैकड़ों परिवारों तक पेयजल पहुंचाया गया, जिससे पानी के संकट से जूझ रहे लोगों को अस्थायी राहत मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें