फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कॉलोनी काटने वालों पर होगी कार्रवाई : एसडीएम

Sun, 19 Jun 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
मनीषा शर्मा - फोटो : Bureau
विज्ञापन
एसडीएम मनीषा शर्मा ने कहा कि अवैध निर्माण करने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर है और किसी भी रूप से उपमंडल के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध कॉलोनाइजर को पनपने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम ने तहसीलदार मातूराम व पुलिस अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से उपमंडल के गांव बामनोली, मुकंदरपुर, कानोन्दा, आसौदा, जाखोदा क्षेत्र का दौरा किया। दौर के दौरान उन्होंने जिला नगर योजनाकर विभाग की ओर से अवैध ढंग से काटी गई कॉलोनी को ढहाए गए स्थलों पर पहुंचकर स्थिति का जायजा भी लिया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को अवैध कॉलोनी को दोबारा विकसित करने वालों पर ठोस कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
एसडीएम नेे कहा कि अवैैध कालोनी में लोगों की मेहनत की कमाई को ठगने वालों पर प्रशासन पूरी तरह से सजग है और किसी भी क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों को विकसित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वे पूर्णतया जांच करने उपरांत ही जमीन की खरीद फरोख्त करें और प्रलोभन देने वाले अवैध कॉलोनाइजर से सावधान रहें। उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनी निश्चित तौर पर प्रशासन की ओर से ढहाई जाएंगी, ऐसे में सोच समझकर पूरी जांच पड़ताल करनेे उपरांत ही जमीन की खरीद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें