फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड न होने से मरीज और तीमारदार परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। वीरवार को सामान्य अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं होने से मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उपचार के लिए अस्पताल में आए मरीजों को चिकित्सक नहीं होने से काफी इंतजार के बाद वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

बता दें कि सामान्य अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करने व एसएमओ की जिम्मेदारी एक ही चिकित्सक डॉ. संजय को दी गई है। जिसकी वजह से वह सुबह के समय कार्यालय का काम निपटाते हैं और उसके बाद एक से 2 घंटे तक मरीजों के अल्ट्रासाउंड करते हैं। लेकिन वीरवार को किसी आवश्यक कार्य के चलते अचानक उन्हें बाहर जाना पड़ गया। जिसकी वजह से मरीजों के सामने परेशानी खड़ी हो गई और निराश होकर उन्हें वापस घरों को लौटना पड़ा। आम दिनों में भी डॉ. संजय पूरे दिन में 30 से 40 मरीजों के ही अल्ट्रासाउंड कर पा रहे हैं। उसके बाद बाकी मरीजों को इंतजार करना पड़ता है। हर रोज सामान्य अस्पताल में सौ से डेढ़ सौ मरीज अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए आ रहे हैं और उनकी लाइन निरंतर लंबी होती जा रही है।
- निजी अस्पताल भी नहीं लिया गया है पैनल में
सामान्य अस्पताल में कुछ समय पहले तक आयुष्मान भारत योजना, गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों व गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए सरकार की तरफ से पैनल में निजी अस्पतालों को हायर करने की योजना बनाई गई थी। जिसके तहत इन लोगों के अल्ट्रासाउंड निजी अस्पताल में करवाए जाते थे। फिलहाल अल्ट्रासाउंड के लिए अभी किसी निजी अस्पताल को पैनल में नहीं लिया गया है। जिसकी वजह से परेशानी बढ़ती जा रही है। डॉ. संजय सचदेवा का कहना है इस संबंध में वे सीएमओ से भी मिल चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। सीएमओ संजय दहिया को लिखे पत्र में उन्होंने मांग की थी कि अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था के लिए अन्य चिकित्सक की ड्यूटी लगाई जाए या फिर एसएमओ का कार्यभार किसी वरिष्ठ चिकित्सकों सौंपा जाए। जिससे उन पर काम का दबाव कम हो सके और वे सही तरीके से अपना कार्य कर सकें।
विज्ञापन

- मरीजों की प्रतिक्रिया
सुबह से सामान्य अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए खड़े हैं, लेकिन दोपहर को बताया गया है कि अल्ट्रासाउंड करने वाले चिकित्सक नहीं आएंगे।
- जिले सिंह, निवासी झज्जर।
मैं गांव से अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए सामान्य अस्पताल में आई थी। चिकित्सक ने उसके कार्ड पर अल्ट्रासाउंड लिखा हुआ है लेकिन काफी इंतजार के बाद पता चला की अल्ट्रासाउंड करने वाला चिकित्सक ही नहीं आया है।
- सोनिया, निवासी निमाना।
सामान्य अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए कई बार चक्कर लगाए लेकिन उसका अभी तक नंबर नहीं आया है। वीरवार को भी दिनभर इंतजार करने के बाद वापस घर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

- कृष्णा देवी, निवासी झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें