फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सर्बिया में होने वाली विश्व कुश्ती के लिए दो महिला पहलवानों का चयन

विज्ञापन
05जेएनडी30: सर्बिया में होने वाली विश्व कुश्ती चैंपियन​शिप के लिए चयनित ​खिलाड़ी प्रिया मलिक व - फोटो : mathura
विज्ञापन
जुलाना(जींद)। निडानी स्थित चौधरी भरत सिंह स्पोर्ट्स स्कूल के दो महिला पहलवानों का चयन सर्बिया में होने वाली विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए हुआ है। महिला पहलवानों को संस्था के संरक्षक प्रदेश के पूर्व डीजीपी डाॅ. महेंद्र सिंह मलिक ने बधाई दी।
विज्ञापन

महेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि 20 से 27 अक्तूबर तक सर्बिया में होने वाली विश्व कुश्ती चैंपियनशीप को लेकर दिल्ली में कुश्ती खिलाड़ियों की ट्रायल का आयोजन किया गया था। इसमें उनकी संस्था की महिला पहलवान निशु (55 किलोग्राम वर्ग) और प्रिया मलिक (76 किलोग्राम वर्ग) का विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है।
दोनों खिलाड़ियों ने लगातार कठिन मेहनत और समर्पण के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। इससे पहले भी प्रिया मलिक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं और कई पदक जीत चुकी हैं।
विज्ञापन

डॉ. मलिक बताया कि अंतरराष्ट्रीय पहलवान रह चुके संस्था के महिला कुश्ती प्रशिक्षक जगदीश के मार्गदर्शन में बच्चे अत्याधुनिक तरीके से कुश्ती के गुर सीख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें