फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: गतौली गांव में 31 लाख रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन

विज्ञापन
05जेएनडी34: चेयरपर्सन प्रतिनि​धि कुलदीप रंधावा का विकास कार्य करवाने पर अ​भिनंदन समारोह करते ग् - फोटो : mathura
विज्ञापन
जींद। गतौली गांव में खेतों में जलभराव से मुक्ति दिलवाने के लिए 20 लाख रुपये की लागत से पाइपलाइन दबवाई गई। इसके अतिरिक्त गांव में पांच लाख रुपये की लागत से श्मशान घाट पर शेड लगवाया और पांच लाख रुपये की लागत से प्याऊ का शेड बनवाया गया।
विज्ञापन

इन कार्यों के उद्घाटन के लिए गतौली गांव निवासी नरेश ढांडा ने कार्यक्रम का आयोजन किया था। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर जिला परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि कुलदीप रंधावा ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि गांव में जलभराव के कारण हर वर्ष फसल खराब हो रही थी। अब 20 लाख रुपये की लागत से जो पाइप लाइन दबाई गई है। फसलों को खराब होने से बचाया जा सकेगा।
इससे गांव की हजारों एकड़ फसल बर्बाद होने से बचेगी। ग्रामीणों ने भी इसके लिए आभार जताया। इसके अतिरिक्त गांव के श्मशान घाट व प्याऊ पर शेड नहीं था। इसके लिए उन्होंने 10 लाख रुपये की राशि देकर निर्माण करवाया। इन तीनों कार्यों के उद्घाटन के बाद गांव के सरकारी स्कूल में वाटर कूलर लगवाने व प्रतिदिन गांव में पेयजल के लिए टैंकर पहुंचवाने की घोषणा की और गांव में अन्य सामूहिक कार्यों के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें