बेरी। हाल में ही हरिद्वार में हुई तीन दिवसीय ग्रैपलिंग रेसलिंग अंडर-17 प्रतियोगिता में बेरी निवासी खिलाड़ी शिवम ने स्वर्ण पदक जीतकर अपने जिले व गांव का नाम रोशन किया।
गांव पहुंचने पर कादयान खाप के प्रधान देवेंद्र उर्फ बिल्लू पहलवान ने पगड़ी बांधकर व नगद राशि देकर खिलाड़ी और कोच को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कमी नहीं है। बस जरूरत है मौका मिलने की ओर बेरी निवासी शिवम ने अंडर-17 में ग्रेपलिंग रेसलिंग में स्वर्ण पदक जीतकर साबित कर दिया है। इस मौके पर सूबेदार धीर सिंह, पार्षद बलविंद्र, एएसआई सुरेश कुमार, प्रदीप, रमेश, अमित, पूर्ण, धर्मवीर, पवन, विकास, रवि, विक्की, अनिल, कुलदीप मौजूद रहे।