फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: जानलेवा हमले करने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
06jjrp09- झज्जर। जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने पकड़े दो आरोपी। स्रोत- पुलिस
विज्ञापन
झज्जर। सीआईए झज्जर की टीम ने जानलेवा हमले के एक गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जिले के गांव रेढूवास का है जहां पुरानी जमीन संबंधी रंजिश के चलते एक युवक पर जान से मारने की नीयत से हमला किया गया।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान सतबीर निवासी रेढुवास जिला झज्जर व जयवीर निवासी कासनी जिला झज्जर के रूप में हुई है। सतबीर से वारदात में प्रयोग डंडा बरामद किया गया। आरोपियों को अदालत झज्जर में पेश किया गया जहां से जयवीर को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया व सतबीर को न्यायिक हिरासत में भेजा।
सीआईए झज्जर के प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर ने बताया कि शास्त्री नगर बहादुरगढ़ निवासी हर्ष कुमार गौतम 10 जनवरी को नानी को लेने के लिए गांव रेढूवास गए थे। इसी दौरान गांव में पहले से चली आ रही जमीन विवाद की रंजिश के चलते कुछ लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि हमलावरों ने पहले हर्ष कुमार के साथ मारपीट की और बाद में फायरिंग कर दी। हर्ष को कोई गोली नहीं लगी। इसके बाद आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर हर्ष की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया और मौके से भाग गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें