-फोटो 84 : झाड़ौदा कलां गांव में कलश यात्रा में शामिल महिलाएं। स्रोत आयोजक
बहादुरगढ़। झाड़ौदा कलां गांव में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। इसमें कथा वाचक नरेंद्र पंडित मध्य प्रदेश के सतना से पहुंचे। कथा से पहले गांव में कलश यात्रा निकाली गई जिसमें काफी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कथा वाचक नरेंद्र पंडित ने कहा कि श्रीमद्भागवत पुराण हिंदुओं के अठारहवें पुराणों में से एक है। यह ग्रंथ भक्ति, आत्मज्ञान और मोक्ष की ओर ले जाने वाली अद्भुत कृति है। इस मौके पर सतीश चंद्र वशिष्ठ, सुनील वशिष्ठ के अलावा अन्य मौजूद रहे। संवाद