फोटो-54: बहादुरगढ़ के लाइनपार के वार्ड 5 में गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ करती चेयरपर्सन स
बहादुरगढ़। लाइनपार वार्ड पांच में राधे फार्म हाउस के साथ और ट्रांसफार्मर वाली गली का निर्माण होगा। दोनों गलियों का निर्माण डी-प्लान के तहत होगा, जिस पर करीब 12.75 लाख रुपये की लागत आएगी।
गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ रविवार को नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी ने किया। प्रशासनिक स्तर पर बीडीपीओ कार्यालय से जेई मंदीप तथा नगर परिषद से जेई आकाश भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी के साथ वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा, वार्ड पार्षद ज्योति कर्मवीर शर्मा, पार्षद राजेश तंवर, मनमोहित गुप्ता, संतरा, सुमित्रा, आरती, रामरति, कौशल्या, रीना सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।