फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सवा करोड़ से ग्रामीण इलाके की दो सड़कें बनेंगी

Tue, 23 Sep 2025 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 51 : सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ करते विधायक राजेश जून। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
बहादुरगढ़। ग्रामीण इलाकों की सड़कों को बनाने का काम शुरू हो गया है। बराही से कसार और बराही से कानौंदा गांव तक दो सड़कों का निर्माण होगा। सोमवार को विधायक राजेश जून ने दोनों सड़कों के कार्य का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। इन सड़कों के निर्माण पर सवार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन


विधायक जून ने ग्रामीणों और अधिकारियों की मौजूदगी में बराही से कसार और बराही से कानौंदा तक बनने वाली सड़कों के निर्माण कार्य की शुरुआत की। इससे पहले उनका ग्रामीणों ने अभिनंदन किया और काफी समय से लंबित पड़ी मांग को पूरा करने पर आभार भी जताया।
उन्होंने बताया कि पिछले 5 साल से टूटी हुई सड़कों का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है जिनमें बराही से कुलासी, बराही से कसार, बराही से बामडोली व बराही से कानौंदा की सड़क है। इन सड़कों के बनने से क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें