विजिलेंस टीम ने बुधवार दोपहर पीडब्ल्यूडी एसई कार्यालय पर छापा मारकर दो कर्मचारियों को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।
छारा निवासी ओमकुवार कई दिनों से पीडब्ल्यूडी के एसई कार्यालय में ठेकेदारी का लाइसेंस बनवाने के लिए चक्कर लगा रहा था, लेकिन उसका लाइसेंस नहीं बन पा रहा था।
ओमकुवार ने बताया कि कार्यालय के सुपरिटेंड लक्ष्मणगढ़ ने उसका लाइसेंस बनवाने की एवज में सात हजार रुपए की डिमांड की। परेशान ओमकुवार ने सात हजार रुपए देने के लिए हां भर दी।
इसके बाद ओमकुवार ने इसकी शिकायत विजिलेंस ऑफिस में दी। इसके बाद ओमकुवार ने सुपरिटेंड लक्ष्मण को 7000 हजार व डीसी रेट पर कार्यरत क्लर्स दीपक को फाइल तैयार करने के लिए 500 रुपये दे दिए।
विजिलेंस टीम ने दोनों आरोपियों को रंगे हाथों दबोचकर उनकी जेब से रिश्वत की रकम बरामद कर ली। विजिलेंस अधिकारी प्रताप सिंह ने बताया कि पीडब्ल्यूडी के एसई कार्यालय में कार्यरत सुपरिटेंड लक्ष्मण को 7000 रुपए व क्लर्क दीपक को 500 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
उनसे पूछताछ की जा रही है। दोनों आरोपियों को वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा।