फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: थैलेरियोसिस बीमारी से दो और पशुओं की मौत, 35 पहुंचा आकड़ा

विज्ञापन
08jjrp11- नौगांव में ग्रामीणों से बात करती विधायक गीता भुक्कल। स्रोत-पार्टी
विज्ञापन
साल्हावास। नौगांव गांव में पशुओं की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार रात व शनिवार सुबह दो पशुओं की मौत हो गई। लगभग दस दिन में 35 पशुधन का नुकसान होने का दावा ग्रामीणों की तरफ से किया जा रहा है। पशुधन विभाग की रिपोर्ट में थैलेरियोसिस बीमारी की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

पशुधन विभाग की तरफ से पांच फरवरी को पशुओं के रक्त सैंपल हिसार यूनिवर्सिटी लैब में भेजे थे। सैकड़ों की संख्या में पशुधन बीमारी से पीड़ित हैं। गांव में पशुधन के नुकसान की सूचना पाकर विधायक गीता भुक्कल ने गांव में दौरा कर हर संभव सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि वे इस मुद्दे को विधानसभा में उठाएंगे।
उन्होंने बताया कि पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने पशुओं में वायरस की बात कही है जो गंभीर समस्या है। यह समस्या ऐसी है जो पशुओं से लोगों में भी हो सकती है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग से संपर्क किया गया है। लोगों के लिए भी वैक्सीन आदि का प्रबंध करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

साथ ही जिला उपायुक्त को भी इस संबंध में अवगत कराया है। संबंधित मंत्री को भी इस बारे में अवगत करवाया जाएगा और विधानसभा में यह मामला बड़े ही गंभीर तरीके से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए और पीड़ित लोगों को मुआवजा देने का काम करना चाहिए।
विज्ञापन




वर्जन
अपने पशुओं का ध्यान रखें और बीमार पशुओं का इलाज सरकार से अधिकृत डॉक्टर से ही करवाएं। साथ ही पशुओं का बीमा अवश्य करवाएं।
संजीव सहरावत, एसडीओ, पशुधन विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें