फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: अवैध हथियारों समेत सीआईए-2 के हत्थे चढ़े दो बदमाश

Sat, 21 Oct 2023 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सीआईए-दो की टीम ने इंस्पेक्टर विवेक मलिक के नेतृत्व में दो कुख्यात बदमाशों को अवैध हथियारों सहित अलग-अलग स्थानों से काबू किया है। दोनों बदमाशों पर झज्जर जिला के साथ दिल्ली के विभिन्न पुलिस थानों में हत्या, हत्या का प्रयास, लूटपाट व अवैध हथियार रखने के करीब दर्जनभर मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुलिस कप्तान डा. अर्पित जैन ने बताया कि आरोपियों की पहचान मोहित उर्फ भूरा वासी दूबलधन गांव तथा अमरजीत उर्फ भोलू निवासी बुपनिया गांव के रूप में हुई। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनसे कुछ अन्य मामलों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है। पुलिस अधीक्षक डॉ. जैन ने बताया कि मोहित हाल में नांगलोई (दिल्ली) के नजफगढ़ रोड इलाके में रह रहा था और उसे बेरी थाना के अंतर्गत आने वाले बेरी-दूबलधन रोड से उस समय काबू किया गया जब वह अवैध हथियार के साथ वहां किसी का इंतजार कर रहा था। तलाशी लेने पर उसके पास से एक पिस्तौल और चार राउंड भी बरामद किए गए। मोहित पांच आपराधिक मामलों में अभियुक्त है, जबकि अमरजीत उर्फ भोलू को धांधलान रोड पर डीघल बाईपास के पास से गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से एक तमंचा व एक राउंड बरामद किया गया है। वह 2017 में अपने ही गांव के युवक धीरज की हत्या में शामिल था और इसी साल अगस्त महीने में जेल से बाहर आया था।



ये मुकदमें दर्ज हैं

मोहित उर्फ भूरा पर दिल्ली के नजफगढ थाने में लड़ाई-झगड़ा करने, 2014 में बाबा हरिदास नगर थाने में हत्या का प्रयास करने व गाड़ी लूटने, 2020 मे बहादुरगढ़ सेक्टर-6 थाने में मोटरसाइकिल लूटने तथा 2020 में सदर बहादुरगढ़ थाने में गाड़ी लूटने का मुकदमा दर्ज है। वहीं अमरजीत उर्फ भोलू पर वर्ष 2015 में सोनीपत के कुंडली थाने में हत्या का प्रयास, इसी वर्ष सदर बहादुरगढ़ थाने में लूट, दिल्ली की लौधी पुलिस सेल में हत्या, 2016 में शहर बहादुरगढ़ थाने व रोहिणी क्राइम ब्रांच में अवैध हथियार तथा 2017 में सदर बहादुरगढ़ थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें