फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से दो लोगों की मौत, 17 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
झज्जर। कोरोना संक्रमितों के साथ साथ कोरोना से मौत के आंकड़े में निरंतर इजाफा होता जा रहा है। जिले में पिछले 15 दिनों में 19 लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को भी दो लोगों की कोरोना से मौत हुई है। फिलहाल जिले में कोरोना से 74 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में अभी 5567 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 5356 ठीक हो चुके हैं। मंगलवार की शाम को आई रिपोर्ट के अनुसार 17 नए मरीज मिले हैं। इनमें 16 साल के दो विद्यार्थी भी शामिल है। वहीं 25 लोग ठीक भी हुए हैं। जिले का रिकवरी रेट 96.2 प्रतिशत पहुंच गया है। जबकि नवंबर तक कुल 55 लोगों की कोरोना से मौत हुई थी। दिसंबर में अभी तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

- 5764 लोगों की रिपोर्ट बाकी
झज्जर जिले में फिलहाल तक 2 लाख 14090 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। इन में से 205831 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। जबकि 5764 लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। जिले में मंगलवार की शाम तक 137 एक्टीव मरीज बजे हुए हैं। जिनका इलाज विभाग की तरफ से किया जा रहा है। इनमें से 55 लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं 82 को होम आइसोलेशन पर रखा गया है। एक व्यक्ति को वेंटिलेटर पर रखा गया है।
कोरोना की जांच के लिए निरंतर सैंपलिंग की जा रही है। लोगों से आह्वान है कि कोरोना से बचाव के लिए सावधानी बरतें। मास्क व सेनेटाइजर का इस्तेमाल करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. संजय दहिया, सीएमओ, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें