फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बिना नक्शा पास कराए बन रहे दो भवन सील

Fri, 01 May 2026 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो-54: बहादुरगढ़ में नजफगढ़ रोड पर अवैध रूप से बनाए जा रहे भवन को सील करते नगर परिषद के कर्मचार
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नगर परिषद ने शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बिना नक्शा पास कराए बनाए जा रहे दो भवनों को सील कर दिया। एक भवन नजफगढ़ रोड पर स्थित है जबकि दूसरा ड्रेन रोड पर बनाया जा रहा था।
विज्ञापन


यह कार्रवाई नगर परिषद के एमई जोगेंद्र सिंधु और सफाई निरीक्षक सुनील हुड्डा के नेतृत्व में की गई। नगर परिषद के एमई जोगेंद्र सिंधु ने बताया कि शहर में अवैध निर्माण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी भवन निर्माण से पहले नगर परिषद से आवश्यक अनुमति अवश्य लें अन्यथा कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें