फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मल्हान क्रिकेट अकादमी ने पांच विकेट से जीता मैच

Fri, 01 May 2026 06:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। एनएससीए झज्जर और मल्हान क्रिकेट अकादमी की टीम के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में मल्हान क्रिकेट अकादमी ने पांच विकेट से जीत दर्ज की। आकाश को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

मल्हान क्रिकेट अकादमी की टीम ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एनएससीए झज्जर की टीम ने निर्धारित 40 ओवरों में चार विकेट पर 331 रन बनाए। आरव राणा ने 83 गेंदों में 12 चौकों व एक छक्के की मदद से 96 रन बनाए। वहीं आकाश ने दो विकेट लिए।
इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी मल्हान क्रिकेट अकादमी की टीम ने 34.5 ओवराें में पांच विकेट पर 335 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। इस दौरान बल्लेबाजी में आकाश ने 87 गेंदों में 24 चौकों व 10 छक्कों की मदद से 189 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में जयंत दलाल ने तीन विकेट हासिल किए। इस दौरान मैच में मल्हान क्रिकेट अकादमी की टीम के खिलाड़ी आकाश को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया। वहीं, एनएससीए झज्जर की टीम के खिलाड़ी जयंत दलाल को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें