फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परनाला में दो भाइयों का झगड़ा शांत करवाने गई पुलिस से ही उलझ पड़े दो भाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शुक्रवार की आधी रात परनाला गांव में नशे में आपस में लड़ रहे दो भाईयों में से एक ने 100 नंबर पर कॉल करके बुलाया। लाइनपार थाना पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे। जहां पर दोनों भाईयों ने पुलिस कर्मचारियों के साथ हाथापाई शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल में भेज दिया गया।
विज्ञापन

दरअसल, शुक्रवार की रात करीब 12 बजे परनाला गांव में दो भाई रामपाल और जयपाल आपस में किसी बात को लेकर झगड़ रहे थे। इनमें से रामपाल ने पुलिस को 100 नंबर पर इसकी सूचना दी। सूचना लाइनपार थाना पुलिस के पास पहुंची तो यहां के तीन कर्मचारी मौके पर पहुंचे। आपस में लड़ रहे दोनों भाईयों से बातचीत करने का प्रयास किया गया तो उनमें से उन्होंने पुलिस के साथ ही हाथापाई करनी शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे हवलदार अनिल के साथ यह घटना हुई। पुलिस ने घटना के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल में भेज दिया गया।
थाना लाइनपार प्रभारी कर्मबीर सिंह ने बताया कि 100 नंबर पर झगड़े की सूचना मिलने के बाद थाना लाइनपार से पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे थे तो पहले से लड़ रहे दोनों भाईयों ने पुलिस कर्मियों के साथ भी उलझना शुरू कर दिया। इस पर दोनों को गिरफ्तार किया गया। बताया गया है कि रामपाल ने झगड़े की सूचना 100 नंबर पर दी थी। पुलिस के अनुसार जयपाल पर कई संगीन अपराधों के आरोप में कई मामले में दर्ज हैं। फिलहाल वह पैरोल पर आया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें