फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में निजी कंपनी के कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। गांव कुलाना के पास सड़क हादसे एक बाइक सवार की कंपनी के कर्मचारी मौत हो गई। कुलाना से पटौदी मार्ग पर नीलगाय सामने आने से हादसा हुआ है। बाइक सवार और नीलगाय की दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना राहगीरों की मदद से पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवा दिया है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार सोनीपत के धनाना गांव निवासी मुकेश पुत्र औम नारायण होंडा कंपनी में कार्यरत था। वह घर से बाइक पर सवार होकर कंपनी जा रहा था। जब वह कुलाना गांव के पास पहुंचा तो उसकी बाइक के सामने नीलगाय आ गई। नीलगाय और बाइक की टक्कर होने से युवक और नीलगाय दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। मृतक के परिजन भी झज्जर के लिए रवाना हो गए थे। बताया जा रहा है कि युवक की करीब दो साल पहले ही शादी हुई थी। उसका तीन माह का एक बेटा है।
पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर झज्जर के नागरिक हस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया दिया है। पुलिस द्वारा परिवार को भी इस घटना की सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रामकरण, पुलिस थाना प्रभारी, माछरौली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें