फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरखौदा से दिल्ली के लिए ले जाई जा रही अवैध शराब की तस्करी करने के आरोप में गाड़ी समेत दो काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सोनीपत के खरखौदा से ट्रक में भरकर अवैध रूप से दिल्ली लेकर जाई जा रही शराब को अपराध जांच शाखा द्वितीय बहादुरगढ़ की टीम ने पकड़ा है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को भी काबू किया है। उनके पास से 70 पेटी अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का दावा है कि शराब तस्करी में और कौन-कौन शामिल हैं, पूछताछ में इस संबंध में खुलासा होने की संभावना है।
विज्ञापन

अपराध जांच शाखा प्रभारी प्रभारी उप-निरीक्षक सत्यवान ने बताया कि उनकी टीम ने वीरवार को शराब तस्करी के मामले का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सहायक उप-निरीक्षक जयभगवान के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम थाना सदर बहादुरगढ़ के क्षेत्र में गश्त कर रही थी। सूचना के आधार पर टीम ने गांव कानोन्दा-कुलासी मोड़ पर नाकाबंदी कर अशोक लेलैंड गाड़ी को रुकवाया। गाड़ी की जांच की तो उसमें शराब की पेटियां भरी हुई थी। गाड़ी की तलाशी लेने पर पकड़े गए दोनों व्यक्तियों के कब्जे से 70 पेटी पव्वा अंग्रेजी शराब मार्का रेस-7 और 4 पेटी पव्वा अंग्रेजी शराब मार्का ऑफिसर च्वाइस ब्लू सहित कुल 74 पेटी बरामद हुई। गाड़ी से बरामद शराब की पेटियों के संबंध में दोनों व्यक्ति मौके पर कोई लाइसेंस व परमिट पेश नहीं कर पाए। जिस पर कार्रवाई करके अवैध रूप से ले जाई जा रही शराब की पेटियों से भरी गाड़ी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पकड़े गए आरोपियों की पूछताछ में पहचान धीरपाल निवासी ग्वालीसन व सचिन निवासी गांव लोवा माजरा दोनों जिला झज्जर के तौर पर की गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना सदर बहादुरगढ़ में मामला दर्ज किया गया है।
सीआईए टू प्रभारी सत्यवान ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने शराब तस्करी के मामले का खुलासा किया। आरोपी खरखौदा जिला सोनीपत के क्षेत्र से शराब की पेटियां अशोक लेलैंड गाड़ी में लोड करके दिल्ली के लिए चले थे। सीआईए बहादुरगढ़ की टीम ने शराब की पेटियों सहित दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। बताया गया है कि बरामद शराब की बाजार में कीमत लाखों रुपये है। पकड़े गए दोनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों से शराब तस्करी में और कौन-कौन शामिल हैं, इस संबंध में खुलासा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें