फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। कलानौर मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घायलों को राहगीरों की मदद बेरी के नागरिक अस्पताल लाया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद बेरी शहर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवाया गया।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार गांव ढराणा निवासी दीपक पुत्र रणबीर व संदीप पुत्र बलवान दोनों बाइक पर सवार होकर बेरी से अपने गांव जा रहे थे। जब वह कलानौर मार्ग पर पीके ढाबा के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दोनों सड़क पर जा गिरे। राहगीरों की मदद से इलाज के लिए दोनों को बेरी के अस्पताल लाया गया। जहां दीपक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। संदीप को ज्यादा चोट होने की वजह से प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई रोहतक रैफर कर दिया गया। पुलिस ने झज्जर के नागरिक अस्पताल में दीपक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक दीपक तीन बहनों में इकलौता भाई था।
कलानौर मार्ग पर अज्ञात वाहन द्वारा बाइक को टक्कर मारने की सूचना मिली थी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, दूसरा गंभीर रूप से घायल है। उसका इलाज पीजीआई रोहतक में चल रहा है। घायल के बयान पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच आंरभ कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संदीप कुमार, जांच अधिकारी, शहर पुलिस चौकी, बेरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें