जिस पर लूटपाट की इन दोनों घटनाओं पर थाना में अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे। उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस को सूचना मिली कि वारदात के बाद भाग निकले बदमाश किसी अन्य मामले में हिसार जेल में बंद हैं। पकड़े गए दोनों आरोपियों ने झज्जर में की गई लूटपाट की वारदात के संबंध में खुलासा किया था।
उन्होंने बताया कि मामले पर कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी कुलाना प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक सतबीर सिंह द्वारा हिसार जेल में बंद दो आरोपियों महाबीर निवासी गांव मंगाली सुरतिया तथा संजीत निवासी गांव देपल जिला हिसार को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर अदालत झज्जर पेश किया गया। अदालत से दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों से गहनता से पूछताछ में वारदात में शामिल अन्य आरोपियों सहित इन बदमाशों द्वारा की गई अन्य वारदातों का भी खुलासा होने की संभावना है।