फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल गोलीकांड में दो आरोपी गिरफ्तार, घायल युवक की हालत स्थिर

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन पहले शहर के आशियाना होटल में एक पार्टी के दौरान गोली चलने से घायल युवक की हालत अभी स्थिर बनी हुई है। गोली युवक के सिर में फंसी हुई है। उसका इलाज दिल्ली के अग्रसेन अस्पताल में चल रहा है। उधर, सेक्टर-6 थाना पुलिस ने वारदात को अंजाम देने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। जिस हथियार से गोली चली है पुलिस ने उस हथियार को भी आरोपियों की निशानदेही से बरामद कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि आशियाना होटल में शुक्रवार की आधी रात को एक युवक ने लालचंद कॉलोनी में रहने वाले अरिहंत के सिर में महज इस बात पर गोली मार दी थी कि उसने उस लड़के के साथ बैठी उसकी महिला मित्र को दूसरी फ्रेंड के बारे में बता दिया था। इससे युवक नाराज हो गया और अरिहंत के साथ गाली गलौच करने के साथ-साथ हाथापाई शुरू कर दी थी। वहां मौजूद अन्य युवकों निखिल व आशीष ने दोनों में बीच-बचाव करते हुए उन्हें अलग कर दिया था। इसी दौरान नाराज हुआ युवक प्रदीप बाहर गया और कुछ ही मिनटों बाद हाथ में पिस्तौल लेकर वापस कमरे में पहुंचा और उसने यह कहते अरिहंत पर गोली चला दी कि आज तुझे मैं जान से मार दूंगा। बताया गया है कि गोली युवक के सिर में सटाकर मारी गई थी और वह उसके सिर में ही फंस गई। फिलहाल घायल युवक का इलाज दिल्ली के अग्रसेन अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। बताया गया है कि जिस समय होटल में यह गोलीकांड हुआ उस दौरान वहां पर पार्टी चल रही थी। इस पार्टी न केवल उक्त युवक बल्कि कई युवतियां भी मौजूद थी। जोकि दिल्ली के रघुबीर नगर की रहने वाली बताई गई हैं। थाना सेक्टर-6 प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें प्रदीप कुमार निवासी सैदपुर जिला सोनीपत और निखिल शामिल हैं। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें