आरोपियों के साथ डीएसपी और साल्हावास पुलिस की टीम। संवाद
- फोटो : Jhjhar
बहु गांव के कुश्ती अखाड़ा में 19 मार्च की शाम को एक पहलवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले में दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को पुलिस ने मंगलवार को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है। पुलिस ने रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपियों की पूछताछ में पहचान बहु गांव निवासी देवेंद्र उर्फ कालिया और संदीप उर्फ पुंगा के तौर पर की गई।
जिला पुलिस कार्यालय में मंगलवार को आयोजित एक पत्रकार वार्ता में उप पुलिस अधीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि 19 मार्च को पुलिस को सूचना मिली थी कि पुंगा अखाड़ा गांव बहु में एक लड़के को गोली मार दी गई है। सूचना पर पुलिस चौकी प्रभारी झाड़ली उप निरीक्षक रामपाल की टीम मौका पर पहुंची। जहां रविंद्र सिंह निवासी गांव खानपुर कलां ने पुलिस को बताया कि शाम को उसके भतीजे विक्रम का फोन आया था। जिस पर वह मढू अखाड़ा गांव बहु के नजदीक खोरड़ा मोड़ पहुंचा। जहां पता चला कि सुमित उर्फ टाटला उर्फ भोले निवासी गांव कासनी ने पार्टी देने का बहाने विक्रम को अखाड़े में बुलाया था। वहां पर बीयर व शराब की पार्टी में संदीप उर्फ पुंगा, देवेंद्र उर्फ कालिया और 2-3 अन्य लड़के भी शामिल थे। पार्टी में गाली गलौज करते हुए एक दूसरे को भला बुरा कहा गया। इस दौरान सुमित उर्फ टाटला ने पिस्तौल से विक्रम को गोली मार दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल विक्रम को उपचार के लिए सिविल अस्पताल चरखी दादरी ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिस पर थाना साल्हावास में आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। उप पुलिस अधीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि महेंद्रगढ़ में कुु श्ती प्रतियोगिता हुई थी इसमें विक्रम जीत गया था। इसको लेकर आरोपियों का विक्रम के साथ विवाद हो गया था। इसके कारण आरोपियों ने रंजिशन विक्रम क ी गोली मारकर हत्या कर दी।
उन्होंने बताया कि उपरोक्त मामले की सूचना पर पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल मौके पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने हालात का जायजा लेते हुए वारदात की गहनता से जांच पड़ताल करने और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के संबंध में निर्देश दिए थे। मामले की गहनता से जांच पड़ताल करते हुए थाना प्रबंधक साल्हावास निरीक्षक रामकरण के नेतृत्व में चौकी प्रभारी झाड़ली उपनिरीक्षक रामपाल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव खेड़ाथ्रू के क्षेत्र से वारदात में शामिल दो आरोपियों को काबू किया। पकड़े गए आरोपियों की पूछताछ में पहचान बहु गांव निवासी देवेंद्र उर्फ कालिया व संदीप उर्फ पुंगा के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपियों ने प्राथमिक पूछताछ में उपरोक्त वारदात के संबंध में खुलासा किया। पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में उपरोक्त आरोपियों से वारदात में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में खुलासा होने की संभावना है।