फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज नहीं तो कल सरकार का अड़ियल रवैया हारेगा और किसान जीतेगाः दीपेंद्र

विज्ञापन
शहीद की प्रतिमा का अनावरण करते सांसद दीपेंद्र हुड्डा। संवाद - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
किसान लगातार अपनी जायज मांगों के साथ शांति पूर्ण ढंग से डटे हैं और अलग-अलग तरीकों से खुद का जोश, जुनून व जज्बा बनाए हुए हैं। किसानों के जोश को देखते हुए ये स्पष्ट है कि आज नहीं तो कल सरकार का अड़ियल रवैया हारेगा और किसान जीतेगा। इस अभूतपूर्व आन्दोलन में किसान की नैतिक जीत तो पहले ही हो चुकी है बस राजहठ पर अड़ी सरकार से जीतना बाकी है। देश का अन्नदाता सड़कों पर है। लेकिन ऐसा लगता है कि सरकार अपनी आंखें बंद किए बैठी है। उक्त कथन कबलाना गांव में भारतीय नौसेना के शहीद गौरव दत्त की प्रतिमा का अनावरण करते हुए मंगलवार को राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहे। उन्होंने शहीद की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और परिजनों से मुलाकात की।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि यह पल परिवार के लिए गम और गौरव दोनों साथ लेकर आया है। ऐसे वीर सपूत को जन्म देने वाले परिवार को हम नमन करते हैं। आज पूरा देश और समाज शहीद के परिजनों के साथ खड़ा है। शहीदों की प्रतिमा का अनावरण करते हुए सांसद दीपेंद्र ने कहा कि हरियाणा वीरों की भूमि है और वीरों का सम्मान हमारी सर्वोपरि परपंरा रही है। वीरों की शहादत राष्ट्र की अनमोल धरोहर है। शहादतों ने ही इस देश को आजादी दिलवाई थी और शहादतों की वजह से ही इस देश की आजादी कायम है। यह देश शहीदों के त्याग और बलिदान को कभी भूल नहीं सकता। इस दौरान प्रमुख रूप से विधायक गीता भुक्कल, विधायक कुलदीप वत्स मौजूद रहे।
झज्जर पहुंचे दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कई कार्यक्रमों में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज पूरा देश शहीदी दिवस मना रहा है। आज के दिन देश की आजादी के लिये शहीद भगत सिंह, शहीद राजगुरु और शहीद सुखदेव ने अपना बलिदान दिया था। देश उनके सर्वोच्च बलिदान का सदा ऋणी रहेगा। उनके जीवन से हर भारतीय को, खासकर युवा पीढ़ी को त्याग, बलिदान और देशप्रेम की प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें