फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला बाइकर ने 16 लाख की बाइक से दो को कुचला, हालत गंभीर

Mon, 23 Nov 2015 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक रैली में भाग लेकर चंडीगढ़ से लौट रहे बाइकर्स के दल में शामिल एक 16 लाख कीमत की बाइक (हर्ले डेविडसन) ने दुजाना चौक पर एक अन्य बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


बाइकर्स दूसरी बाइक के चालक व साथ बैठी महिला को कुचलते हुए निकल गए। इस बाइक एक महिला चला रही थी। हादसे के बाद मौके पर हंगामा हो गया और आस पास के लोगों ने बाइकर्स को वहीं रोक लिया।

 घायलों को गांव के ही एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां से दोनों की हालत को गंभीर देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया गया। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। फिलहाल घायलों के बयान दर्ज नहीं हो पाए थे।
विज्ञापन



चंडीगढ़ में हुई एक बाइक रैली में शामिल होने के बाद महाराष्ट्र के युवाओं का एक दल रविवार को वाया रोहतक, झज्जर के रास्ते राजस्थान के लिए चला था। इसमें कई महिलाएं भी शामिल थीं।

सुबह युवा अलग-अलग 6 बाइकों पर सवार होकर दुजाना के पास से गुजर रहे थे तो बाइकर्स के दल में शामिल एक महिला बाइक चालक ने चौक पर दूसरी तरफ से अपनी बाइक पर आए गांव मदाना के विकास, धर्मबीर व इनके साथ बैठी एक महिला को टक्कर मार दी।

बाइकर्स एक लाइन में चल रहे थे और हादसे के  बाद रोड पर गिरे एक महिला व पुरुष को एक बाइक ने कुचल दिया। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आईं । इसके बाद मौके पर हंगामा हो गया और ग्रामीणों ने बाइकर्स को वहीं घेर कर रोक लिया।

बाइकर्स हालांकि अपनी गलती से इनकार करते रहे लेकिन ग्रामीणों ने उनकी नहीं सुनी और पुलिस के आने तक उनको वहीं रोके रखा। इस बीच घायल महिला व पुरुष को पास के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया।

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनको रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।

दुजाना पुलिस चौकी इंचार्ज राजबीर ने बताया कि दो बाइकों की टक्कर होने की जानकारी मिली थी। पुलिस मौके पर गई तो पता चला कि बाइकर्स की टक्कर से एक महिला व पुरुष घायल हुए हैं।

पुलिसकर्मी को घायलों के बयान लेने के लिए भेजा गया। पुलिस हादसे की छानबीन कर रही है। जिस बाइक ने टक्कर मारी है, वह लाखों रुपये कीमत की बताई गई है। घायलों के बयान दर्ज होने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें