28jjrp24- बेरी। सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बाइक। स्त्रोत- पुलिस विभाग
बेरी। बेरी-दुजाना मार्ग पर ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस को दी शिकायत में गांव दुजाना निवासी कमल ने बताया कि वह, उनका दोस्त चिराग, संदीप बाइक पर सवार होकर बेरी केक लेने के लिए आ रहे थे। जब दुजाना-बेरी मार्ग पर माईनर के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक घायल हो गए। घायलों में संदीप को पीजीआई में उपचार के बाद छुट्टी मिल गई। कमल व चिराग का पीजीआई में इलाज चल रहा है।
हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। बेरी शहर चौकी जांच अधिकारी एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि बेरी-दुजाना मार्ग पर ट्रक ने बाइक को टक्कर मारने की सूचना मिली थी। हादसे में बाइक पर सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में कमल व चिराग का पीजीआई में इलाज चल रहा है। घायल कमल के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।