फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बाईपास से गुजर रही बसें, शहर में यात्री परेशान

Fri, 29 Nov 2024 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। स्थानीय बस स्टैंड से पुराने बस अड्डे से होकर बसों के जाने का रूट तय किया हुआ है। इसके बावजूद अनेक बसें सेक्टर-9 बहादुरगढ़ बाईपास से होकर गुजर रही हैं।
विज्ञापन

बाईपास से बसों के निकलने के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। बता दें कि हरियाणा रोडवेज की बसों के संचालन को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता सतपाल हाडा ने मुख्य सचिव कार्यालय के माध्यम से सूचना मांगी थी। इस पर कोई भी जवाब नहीं मिलने के कारण 16 नवंबर को मुख्य सचिव कार्यालय में अपील लगाई गई। इसके बाद राज्य जन सूचना अधिकारी की ओर से जानकारी दी गई। एक बिंदु में यह सूचना मांगी गई थी क्या हरियाणा रोडवेज की बसों को बाईपास से निकाला जाता है। इस पर हरियाणा रोडवेज बस डिपो ने यह बताया कि सभी बसें नये बस स्टैंड से चलाकर पुराने बस स्टैंड से होकर शहर के अंदर से निर्धारित स्थान पर आती-जाती हैं। बहादुरगढ़ बस अड्डे से बाईपास जाने का कोई भी आदेश पारित नहीं है। सामाजिक कार्यकर्ता सतपाल हाडा ने बताया कि शाम के समय व दिन के समय भी लंबे रूट की बसें बाईपास से जाती हैं।
प्रवेश द्वार पर बने ब्रेकर द्वियांगों के लिए परेशानी
नये बस स्टैंड के प्रवेश द्वार पर दो बड़े स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं। इससे कार व दुपहिया वाहन बस अड्डे के अंदर नहीं जा सकते। प्राइवेट वाहनों को बस अड्डे के अंदर आने से रोकने के लिए बड़े स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं लेकिन यदि किसी दिव्यांगजन को बस अड्डे के अंदर जाना पड़े तो बहुत ही परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें