फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सांसों पर आफत...वायु प्रदूषण के मामले में बहादुरगढ़ देश में नंबर-1, सड़कों पर नही हो रहा पानी का छिड़काव, उड़ रही धूल

विज्ञापन
फोटो 65: बहादुरगढ़ में शुक्रवार सुबह छाया स्मॉग। संवाद - फोटो : रायबरेली-सुल्तानपुर हाईवे पर शुक्रवार की सुबह छायी धुंध।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लगातार चौथे दिन क्षेत्र का प्रदूषण रेड जोन में है। बहादुरगढ़ का एक्यूआई शुक्रवार को 318 दर्ज किया गया। इसके साथ ही शहर प्रदूषण के मामले में देशभर में नंबर वन पर आ गया। प्रदूषण बढ़ने से लोगों की परेशानियां बढ़़ती जा रही हैं और लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को हवा की गति बेहद सुस्त रही, सड़कों पर पानी का छिड़काव न होने और उड़ती धूल के कारण प्रदूषण का स्तर कम नहीं हुआ। जगह-जगह कूड़े के ढेर के कारण भी प्रदूषण बढ़ रहा है। शुक्रवार को सुबह के समय स्मॉग छाया रहा। हवा की गति महज 4 से 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रही। ऐसे में प्रदूषण का स्तर कम नहीं हो पाया।
हवा में नमी का स्तर 45 से 90 प्रतिशत तक रहा। मौसम विशेषज्ञ अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि अभी प्रदूषण का स्तर लाल रंग में ही बना रहेगा। सोमवार को इसके कम होने का अनुमान है। संबंधित विभाग भी अपने-अपने क्षेत्र में प्रदूषण रोकने के कोई उपाय नहीं कर रहे हैं। बढ़ता प्रदूषण न केवल बीमार लोगों के लिए बल्कि स्वस्थ लोगों के लिए परेशानी बढ़ाने वाला है।
विज्ञापन

जल्द कोई ठोस उपाय नहीं किए गए तो यह आने वाले दिनों में दिक्कत बढ़ा सकता है। खासकर डायबिटीज, हार्ट और अस्थमा के मरीजों के लिए। ऐसे में नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ. विनय देशवाल ने बीमारियों से पीड़ित लोगों से सुबह और शाम की सैर पर ब्रेक लगाने की सलाह दी है। प्रदूषण का स्तर कम हो तो सैर पर जाएं। अन्यथा घर पर प्राणायाम करें।



संवेदनशील लोगों के लिए

बाहरी गतिविधियां इस समय बंद कर दें। व्यायाम आदि घर के अंदर या जिम में किया करें। अस्थमा के मरीज हैं तो अपनी दवाइयां हमेशा अपने पास रखा करें।



सिटिजन चार्टर

- कम दूरी के लिए पैदल चलें या साइकिल का इस्तेमाल करें।

- काम पर जाने के लिए अपनी राइड शेयर करें या पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें।

- सर्दी में गर्माहट के लिए कोयले या लकड़ी का इस्तेमाल करें।

- यदि आपके घरों में सिक्योरिटी स्टाफ लगा है तो उन्हें सर्दी में इलेक्ट्रिक हीटर दें।
वर्जन.....




लगातार कार्रवाई की जा रही है। विभागों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में सड़कों पर पानी का छिड़काव कराएं। प्रदूषण बोर्ड द्वारा भी सख्ती बरती जा रही है। गुभाना गांव में प्रतिबंधित इकाइयों को बंद कराया गया है। वहीं शहर में अवैध तरीके से चलने वाले प्लांट भी सील किए गए हैं। प्रदूषण रोकने के सभी उपाय लगातार जारी हैं। - शैलेंद्र अरोडा, क्षेत्रीय अधिकारी, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, बहादुरगढ़।
विज्ञापन




संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें