फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: अभी सर्दी का करना होगा इंतजार, मौसम में उतार-चढ़ाव जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। अभी सर्दी का इंतजार करना होगा। अक्तूबर का आखिरी हफ्ता चल रहा है लेकिन ठंड का असर अब तक महसूस नहीं हो रहा है। लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। रात में भी ठंडी नहीं हो रही है और पंखे चल रहे हैं। नवंबर के पहले हफ्ते में ठंड बढ़ने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ अनुराग श्रीवास्तव का कहना है कि नवंबर के पहले हफ्ते में गुलाबी ठंड का दौर शुरू होगा। इसके बाद कड़ी ठंड पड़ेगी। अभी मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। अधिकतम तापमान 32 तो न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।
विशेषज्ञ का कहना है कि आमतौर पर नवंबर के महीने की शुरुआत में ही पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू होती है और इसके बाद उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के चलते मैदानी इलाकों में सर्दियों की ठंड महसूस होती है। अभी पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर शुरू नहीं हुआ है। इसी वजह से मैदानी इलाकों में गुलाबी ठंड शुरू नहीं हुई है।
विज्ञापन


विशेषज्ञ ने बताया कि अक्तूबर की शुरुआत में तो लगा था कि ठंड जल्द आएगी लेकिन आखिरी के दिन गर्म बीत रहे हैं। शनिवार को भी आसमान साफ रहेगा।
अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके बाद 26 अक्तूबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 17 से 18 डिग्री रह सकता है। सुबह के समय हल्की धुुंध रह सकती है।
नवंबर की शुुरुआत में तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है। नवंबर की शुरुआत में अधिकतम तापमान कम होकर 30 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री पर आ सकता है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें