फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: हरियाणा शहीदी दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी

Wed, 23 Sep 2026 05:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो-52: शहीदी स्मारक पर शहीदों को नमन करतीं इनेलो नेत्री शीला राठी व अन्य। स्रोत पार्टी - फोटो : sports
विज्ञापन
बहादुरगढ़। हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस पर इंडियन नेशनल लोकदल ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शीला राठी ने शहीदी स्मारक पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।
विज्ञापन

राठी ने कहा कि शहीदों के बलिदान से ही हम आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं। हर साल 23 सितंबर को शहीदी दिवस मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि शहीदों ने परिवार की परवाह न कर मातृभूमि की रक्षा को प्राथमिकता दी। उनके साहस और त्याग से देशवासी सुरक्षित हैं। ऐसे वीर सपूतों का योगदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा। इस अवसर पर मास्टर सुखबीर सरोहा, राज सिंह वर्मा, सूरजमल दलाल, देवराज गंभीर, देवेंद्र राठी, जय सिंह मलिक, एडवोकेट विपिन, सागर राठी, बलजीत दलाल और वीरू वाल्मीकि ने भी शहीदों को नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें