फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: आजादी के पर्व पर शहीदों को श्रद्धांजलि, वीरांगनाओं का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिले में आजादी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। रोडवेज वर्कशॉप सभागार में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने परेड में पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी कैडेट्स और विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सबको मंत्र मुग्ध किया।
विज्ञापन

समारोह में मुख्य अतिथि ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों, युद्ध वीरांगनाओं, शौर्य पदक विजेता सैनिकों, आपातकाल पीडि़तों, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले खिलाड़ियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्रों, समाजसेवियों आदि को सम्मानित किया। राज्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि सुशासन से सेवा के संकल्प के साथ जनसेवा का दायित्व संभालने वाली वर्तमान सरकार सबका साथ-सबका विकास और ‘हरियाणा एक-हरियाणवी एक’ के मूलमंत्र पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि झज्जर जिले के मनु भाकर और अमन सहरावत ने ओलंपिक में पदक जीकर देश का सीना चौड़ा किया है। इन पर पूरे देश पर गर्व है।

शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, पूर्व मंत्री कांता देवी, जिलाध्यक्ष राजपाल जांगडा, जिला परिषद चेयरपर्सन कप्तान सिंह बिरधाना, नगर परिषद चेयरपर्सन जिले सिंह सैनी, विधानसभा प्रभारी दिनेश शेखावत, जिला महामंत्री ओबीसी मोर्चा प्रवीन जांगडा, राज्य उपप्रधान ओबीसी मोर्चा नीरज भगत, मण्डल अध्यक्ष केशव सिंघल, पूर्व चेयरपर्सन सुनीता चौहान, पूर्व चेयरमैन प्रवीन गर्ग, धर्मबीर राठौर के अलावा प्रशासन की तरफ से ने पुलिस कमिश्नर बी. सतीश बालन, डीसी शक्ति सिंह ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें