फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: इस्कॉन मंदिर में हुआ नौका विहार कार्यक्रम

Sat, 17 Aug 2024 06:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
कार्यक्रम में कान्हा जी को नौका विहार कराते इस्कॉन मंदिर के सदस्य।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बामड़ोली मोड़ पर स्थित इस्कॉन मंदिर में नौका विहार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मधुर भजनों और संकीर्तन के बीच राधा-मदन गोपाल को नौका विहार कराया गया। पूरा मंदिर परिसर राधे-कृष्ण के जयकरों से गूंज उठा।
विज्ञापन

हर वर्ष जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में यहां इस्कॉन मंदिर में तरह तरह के धार्मिक कार्यक्रम होते हैं। नौका विहार भी इन्हीं में से एक है। इस बार भी नौका विहार कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। मंदिर प्रांगण में शुद्ध जलभरकर ताल का रूप दिया गया था और इस ताल को दूसरे राज्यों से मंगाए गए फूलों से सजाया गया। श्रीराधा मदन गोपाल की महाआरती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। संकीर्तन और मधुर भजनों के बीच प्रभु को नौका विहार कराया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। जगह-जगह सुंदर रंगोलियां बनाई गई थी। कीर्तन मंडली ने मधुर भजनों से ईश्वर की महिमा का बखान किया। कार्यक्रम में एलपीएस बोसार्ड के एमडी राजेश जैन तथा भाजपा नेत्री एवं नगर पार्षद डॉ. नीना राठी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर लोगों को धर्म मार्ग पर चलने को प्रेरित किया। बहादुरगढ़ से चंद्रचारू प्रभु, नामकीर्ति, डॉ. विक्रम महेश्वरी, इस्कॉन पंजाबी बाग से पादसेवक प्रभु, विष्णु वाहन प्रभु, वैकुंठ व्रज प्रभु, सुंदर कृष्णा, श्याम कृष्णा, राम राघव तथा इस्कान रोहिणी के प्रमुख केशव मुरारी प्रभु इस अवसर पर मौजूद थे। इस्कॉन मंदिर प्रमुख नित्यानंद आश्रय दास ने कहा कि मंदिर में नौका विहार कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। अब 21 से 23 अगस्त तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। जबकि 26 अगस्त को जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।
विज्ञापन



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें