मोमबत्तियां जला शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि देते किसान। संवाद
- फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष सतीश छिकारा, उनके साथियों और आंदोलन में शामिल किसानों ने मोमबत्तियां जलाकर आंदोलन में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि आर्पित की। इस मौके पर दो मिनट का मौन भी रखा गया।
छिकारा ने कहा कि आंदोलन में शहीद हुए किसानों को उचित मुआवजा और सरकारी नौकरी दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द किसानों से बातचीत कर समस्या का हल निकालना चाहिए। अगर सरकार किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं करेगी तो चाहे कितने ही माह बीत जाएं किसान धरने से नहीं उठेंगे। छिकारा ने कहा कि संसद का विशेष सत्र बुलाकर कृषि कानूनों में किसानों और आमजन के हित के लिए बदलाव तुरंत कर देना चाहिए। इससे सरकार और किसानों के बीच अविश्वास की खाई खत्म हो जाएगी।
छिकारा ने कहा कि राजनीतिक और किसान नेताओं को राजनीति न करके किसानों की मदद और समर्थन के लिए आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन में फूट डालने वाले, भाईचारा खराब करने वाले अपने मंसूबे में कामयाब नही होंगे। उन्होंने कहा कि अन्नदाताओं की मदद और संघर्ष की लड़ाई में हम किसानों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द सरकार को किसानों की समस्या का हल करना चाहिए। इस मौके सुनील अहलावत, मास्टर सुरेंद्र छिल्लर, सरवर फौजी बराही, पुरुषोत्तम छिकारा आदि शामिल थे।