16jjrp09-ट्रायल के दौरान चयनित खिलाड़ी। स्रोत-कोच
साल्हावास। गांव बिरोहड़ में रविवार को लड़के और लड़कियों की सब जूनियर और जूनियर टीम के ट्रायल हुए। इसमें जूनियर वर्ग में 30 लड़कियों व सब जूनियर में 32 लड़कियों ने भाग लिया। लड़कों में जूनियर वर्ग में 20 और सब जूनियर में 25 लड़कों ने ट्रायल में भाग लिया।
कोच मनदीप धनखड़ ने बताया कि सब जूनियर में चयनित खिलाड़ी 20 व 30 नवंबर को भिवानी में आयोजित स्टेट टूर्नामेंट में भाग लेंगे और जूनियर टीम 6 व 7 दिसंबर को कैथल में आयोजित स्टेट टूर्नामेंट में जिले का नेतृत्व करेगी।
एमेच्योर खो-खो एसोसिएशन की प्रधान डॉ. मुन्नी जून के दिशा-निर्देश पर ट्रायल हुए। इस दौरान सचिव नवीन कुमार भी मौजूद रहे।