फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल सुबह लग रही वैक्सीन लगवाने वालों की लंबी लाइन, घंटों इंतजार के बाद हो रहा रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
सामान्य अस्पताल में लगी टीकाकरण के लिए लोगों की भीड़। - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
झज्जर। शहर के सामान्य अस्पताल में वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों की भीड़ लग जाती है। इसमें अधिकतर लोग ऐसे होते हैं जो दूसरे जिलों में नौकरी करते हैं। गुरुग्राम, मानेसर, रेवाड़ी, धारूहेड़ा, बहादुरगढ़ के अलावा विभिन्न स्थानों से लोग वैक्सीन लगवाने के लिए सुबह ही सामान्य अस्पताल पहुंच जाते हैं और लाइनों में खड़े होकर अपनी बारी आने का इंतजार करते हैं।
विज्ञापन

दोपहर करीब 1:00 बजे तक रजिस्ट्रेशन कराने के साथ-साथ लोगों को वैक्सीन लगवाने की प्रक्रिया जारी रहती है। दोपहर बाद 3:00 बजे टीकाकरण प्रक्रिया को बंद किया जाता है। अस्पताल प्रबंधन को लोगों को सामाजिक दूरी का पालन कराना भी मुश्किल हो जाता है। कभी -कभी लोगों को काबू करने के लिए प्रबंधन को पुलिस भी बुलानी पड़ती है।
वर्जन
कोरोना के बचाव के लिए काफी संख्या में लोग टीकाकरण करवाने के लिए आ रहे हैं। विभाग की तरफ से व्यवस्थाएं बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन भीड़ अधिक होने की वजह से लोग धक्का-मुक्की करते भी दिखाई देते हैं। ऐसी स्थिति में पुलिस को भी बुलाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. संजय सचदेवा, एसएमओ, सामान्य अस्पताल, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें