फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: महाविद्यालय परिसर में किया गया पौधरोपण

विज्ञापन
फोटो 78: 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण करते प्राचार्य,
विज्ञापन
बादली। चौधरी धीरपाल राजकीय महाविद्यालय में गुरुवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य मेजर आनंद काद्याण ने की। उन्होंने विद्यार्थियों से मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाने और उसके वृक्ष बनने तक देखभाल करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। एनसीसी अधिकारी डॉ. मंजीत सिंह के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक पौधे लगाए। वहीं, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रेनू गुलिया एवं श्री संदीप के मार्गदर्शन में स्वयंसेवकों ने परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें