-फोटो 87 : गांव बामनौली में पौधा रोपण करती प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा व अन्य। स्रोत कॉलेज
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय और यूथ पीस फाउंडेशन ने गांव बामनौली में 'तरु तरंग' अभियान चलाया। इसके तहत पौधे रोपे और वितरित किए गए। यह आयोजन 'एक पेड़ मां के नाम' पहल का हिस्सा था। इसका उद्देश्य प्रकृति के प्रति जनजागरूकता लाना और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना था।
महाविद्यालय की प्राचार्या आशा शर्मा ने कहा कि प्रकृति जीवन का आधार और आने वाली पीढ़ियों की विरासत है। उन्होंने जोर दिया कि पौधारोपण तभी सार्थक होगा जब लगाए गए पौधों की देखभाल की जाए। प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधे को परिवार सदस्य की तरह अपनाना चाहिए। यूथ पीस फाउंडेशन, आंगनवाड़ी और राज विद्या केंद्र की टीम ने सक्रिय सहभागिता निभाई। गांव की सरपंच रेनू और प्रतिनिधि जितेंद्र ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। आउटरीच एवं वाईआरसी प्रभारी सुनीता रानी और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अन्नू भी मौजूद रहे।