-फोटो 85 : निलोठी गांव में श्मशान घाट वाले रास्ते के निर्माण कार्य का शुभारंभ करते विधायक राजेश
बहादुरगढ़। विधायक आदर्श ग्राम योजना (वेंगी) के तहत गांव निलोठी में श्मशान घाट मार्ग को सीमेंट कंक्रीट से पक्का किया जाएगा। मंगलवार को विधायक राजेश जून ने निर्माण का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया।
ग्रामवासियों ने राजेश जून का स्वागत किया। राजेश जून ने बताया कि 11 लाख रुपये की लागत से यह मार्ग सीसी से पक्का होगा। यह राशि 2 करोड़ रुपये की वार्षिक विधायक आदर्श ग्राम योजना अनुदान से मिलेगी। उन्होंने ठेकेदार को निर्माण सामग्री की गुणवत्ता से समझौता न करने के निर्देश दिए। कार्य पूरी गुणवत्ता और मापदंडों के अनुसार होना चाहिए।
विधायक ने ग्राम सरपंच और ग्रामीणों से भी निर्माण कार्य पर नजर रखने की अपील की। अनियमितता की सूचना विधायक कार्यालय या सरकारी पोर्टल पर दें, ताकि कार्य गुणवत्तापूर्ण पूरा हो। संवाद