फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भड़काऊ वीडियो पर सुनील गुलिया के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वीडियो वायरल कर धमकी देने के मामले को संज्ञान में लेते हुए शहर थाना पुलिस ने गांव जहांगीरपुर निवासी सुनील गुलिया के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि खुद को गुलिया खाप का प्रधान बताने वाले गांव जहांगीरपुर निवासी सुनील गुलिया ने वीडियो वायरल कर धमकी दी है कि अगर सरकार ने संघर्ष कर रहे किसानों की बात नहीं मानी तो वह अपने समर्थकों के साथ सरकार के विरुद्ध उग्र प्रदर्शन करते हुए सरकार पर तोप से हमला करेगा।
एसएचओ सुनील ने बताया कि आरोपी ने वीडियो में कहा है कि हम अपनी ट्रॉली पर अभी तोप लगाने का काम करेंगे। हम उससे एक संदेश देंगे कि अगर किसी भी सरकार ने हमारे साथ, किसान भाइयों के साथ कभी भी छेड़छाड़ करने की कोशिश की तो गुलिया खाप-84 आपके ऊपर तोप से हमला करने का काम करेगी। एसएचओ ने कहा कि टीकरी बॉर्डर पर धरना दे रहे किसानों पर इस वीडियो का बहुत असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि उपरोक्त व्यक्ति राज्य में भारत सरकार के विरुद्ध नफरत फैलाने और आपसी सौहार्द बिगाड़ने का कार्य कर रहा है। उपरोक्त वीडियो की एक सीडी भी पुलिस को मिली है। शहर थाना पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ 15 जनवरी को भारतीय दंड संहिता की धारा 121, 124 (क) के तहत अभियोग दर्ज किया है। एसएचओ ने कहा कि उपरोक्त मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें