फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीतू को लगा पहला टीका

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ में आंगनबाड़ी वर्कर नीतू ने सबसे पहले लगवाया टीका। संवाद - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
बहादुरगढ़। कोरोना वैश्विक महामारी से बचाव के लिए झज्जर जिले के बहादुरगढ़ नागरिक अस्पताल में उपायुक्त जितेंद्र कुमार की उपस्थिति में वैक्सिनेशन की शुरुआत की गई। उपायुक्त ने वैक्सिनेशन के लिए पहुंची आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीतू और चिकित्सक डॉ. संजीव को प्रोत्साहित किया। उपायुक्त और एसडीएम हितेंद्र शर्मा ने चिकित्सा अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री द्वारा वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से दिए संदेश को भी सुना।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान झज्जर जिले की जनता ने पूरे धैर्य के साथ सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए सामाजिक दूरी रखते हुए सजगता बरती है। अब वैक्सिनेशन प्रक्रिया में भी स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिगत झज्जर जिले ने अपनी भागीदारी निभाएगा। उन्होंने बताया कि शनिवार से कोरोना वैक्सिनेशन का शुभारंभ हुआ है। प्रारंभिक चरण में बहादुरगढ़ नागरिक अस्पताल सहित गांव डीघल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अग्रणी कोरोना योद्धाओं, स्वास्थ्य कर्मियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को वैक्सिनेशन में शामिल किया जा रहा है। उन्होंने झज्जर जिले में कोरोना का टीका लगवाने वाली पहली महिला आंगनबाड़ी वर्कर नीतू और ब्रह्मशक्ति अस्पताल के चिकित्सक डॉ. संजीव काजला को प्रोत्साहित किया। अन्य पंजीकृत कोरोना योद्धाओं को भी इस मुहिम में शामिल होने पर उनका उत्साहवर्धन किया।
सिविल सर्जन डॉ. संजय दहिया ने बताया कि जिले में आज दो केंद्रों में वैक्सिनेशन किया जा रहा है। वैक्सिनेशन प्रक्रिया को सुचारु रूप से चलाने के लिए जिला प्रशासन के सहयोग से आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। विभाग की ओर से प्रतिदिन प्रति संस्थान में 100 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि झज्जर जिले में प्रारंभिक चरण में 7990 डोज पहुंची है, जिनकी वैक्सिनेशन प्रक्रिया की शुरुआत शनिवार से की गई है। योजनाबद्ध तरीके से कोरोना वैक्सिनेशन करने के लिए विभाग पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन

उप सिविल सर्जन एनएएम डॉ. संजीव मलिक ने बताया कि हमें को-विन से लाभार्थियों की सूची मिली है। इन लाभार्थियों को टीका लगने से पूर्व कोविन एप द्वारा मैसेज भेजा गया, जिसमें इनका टीकाकरण स्थल का ब्योरा व टीका लगने के पश्चात ऐप द्वारा मैसेज भेजा गया कि आपका कोविड का टीकाकरण हो चुका है। टीकाकरण करने के लिए प्रशिक्षित कर्मियों को इन केंद्रों में बने विभिन्न कक्षों में नियुक्त किया गया है। प्रत्येेक सप्ताह कोरोना वैक्सिनेशन के चार सेशन जिले में लगाए जाएंगे , जिसमें सभी हेल्थ केयर वर्कर (डॉक्टर, एएनएम, सभी स्वास्थ्यकर्मी, सभी आंगनबाड़ी वर्कर, हेल्पर) को टीका लगाया जाएगा। वहीं सरकार द्वारा अग्रणी रूप से कार्य करने वाले योद्धाओं को जैसे कि सैन्य सेवाओं में कार्यरत जवान, पुलिस, होमगार्ड, सफाई कर्मचारी व अन्य को अगले राउंड में प्रतिरक्षित किया जाएगा, जिसके लिए इन विभागों का डेटाबेस एकत्रित करने का कार्य कर लिया गया है। इसके साथ ही 50 वर्ष से अधिक आयु वाले व्यक्ति को भी चरणबद्ध तरीके से प्रतिरक्षित किया जाएगा।
सिविल सर्जन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीघल का भी जायजा लिया। साथ ही उप सिविल सर्जन डॉ. नीरज आहूजा व चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास द्वारा भी निरंतर मॉनीटरिंग की जाएगी। कोरोना वैक्सिनेशन के दौरान प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रदीप शर्मा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुमन कोहली, डॉ. सुनीता चौधरी, डॉ. संदीप गुलिया, डॉ. देवेंद्र मेघा, नोडल अधिकारी कोविड बहादुरगढ़ डॉ. सुंदरम, डॉ. तरुण, डॉ. मोहित सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन

फोटो 1 : बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में कोरोना वैक्सिनेशन का उद्घाटन करते उपायुक्त जितेंद्र कुमार।
फोटो 2 : बहादुरगढ़ में कोविन एप से रजिस्टर्ड होने के बाद वैक्सिनेशन के लिए पहुंची आंगनबाड़ी वर्कर नीतू से जानकारी लेते डीसी जितेंद्र कुमार।
फोटो 3 : नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ में आंगनबाड़ी वर्कर नीतू ने सबसे पहले लगवाया टीका।
फोटो 4 : नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ में टीका लगने के बाद नीतू के स्वास्थ्य की जांच करती नर्स।
फोटो 5 : नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ में टीका लगवाते ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल के कर्मचारी बिमल कुमार।
फोटो 6 : नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ में टीका लगवाते ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल के डाक्टर संजीव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें