फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सफर करने वाले रखें ध्यान, आज रहेगी रोडवेज बसों की कमी

Sun, 16 Nov 2025 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
15jjrp13- झज्जर। हरियाणा राज्य परिवहन की कर्मशाला में खड़ी रोडवेज की बसें। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। जिले में अलग-अलग रूटों पर यात्रा करने वाले यात्री सतर्क रहें। रविवार को जिले से 54 रोडवेज बसें नारनौल में होने वाले राज्यस्तरीय कार्यक्रम के लिए लोगों को पहुंचाने के लिए लगाई गई है। जिले के अलग-अलग रूटों से रोडवेज बसों को हटाया गया है।
विज्ञापन

जिले में रोडवेज विभाग झज्जर की तरफ से अलग-अलग रूटों पर बसों का संचालन किया जा रहा है। रविवार को नारनौल में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम के चलते जिले में रोडवेज बसों की कमी रहेगी, जिसके चलते शहर के सामान्य बस अड्डा से अलग-अलग रूटों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
नारनौल में हाेने वाले राज्यस्तरीय कार्यक्रम के लिए कुल 54 रोडवेज बसों की ड्यूटी लगाई गई हैं। इसमें से 45 रोडवेज बसें नारनौल के लोगों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने के लिए गई है। इसके अलावा 9 रोडवेज बसें जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से लोगों को लेकर कार्यक्रम के लिए रविवार को रवाना होगी। शहर के सामान्य बस अड्डा से छोटे रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को रविवार को परेशानी होगी।
विज्ञापन

शनिवार शाम को 45 बसों को नारनौल के लिए रवाना कर दिया गया। ऐसे में देर शाम कुछ रूटों पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।


इंसेट
स्कूल और काॅलेज जाने वाली बसें भी लगाई गईं
रोडवेज विभाग की तरफ से स्कूल व काॅलेज में जाने वाले विद्यार्थियों के लिए रोडवेज बसों को संचालित किया जा रहा है। वहीं रविवार को छुट्टी होने के चलते इन्हीं बसों की ड्यूटी नारनाैल के लिए लगाई गई है। इसके अलावा कुछ अन्य रूटों से भी बसों को हटाया गया है।

इंसेट
इन रूटों से हटाई गई बसें
रोडवेज की तरफ से रेवाड़ी, रोहतक, साल्हावास, सोनीपत, कोसली, बादली, बहादुरगढ़ रूटों से बसों को हटाया गया है। हालांकि बस अड्डे से कई निजी बसें भी इन रूटों पर चलती है, जिससे यात्रियों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।


वर्जन
नारनौल में होने वाले राज्यस्तरीय कार्यक्रम के लिए 54 रोडवेज बसों की ड्यूटी लगाई है। इसमें से 45 रोडवेज बसें नारनौल में मांगी गई है। इसके अलावा 9 रोडवेज बसें जिले के लोगों को लेकर नारनौल के लिए रवाना होगी। बसों की कमी के कारण यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा।- सजीव तिहाल, महाप्रबंधक, रोडवेज विभाग झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें