फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: ट्रॉमा सेंटर में 8 घंटे बिजली गुल, इमरजेंसी वार्डों में अंधेरा छाया

विज्ञापन
फोटो-62: बहादुरगढ़ के ट्रामा सेंटर में बिजली न होने से परेशान बैठे तीमारदार। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नागरिक अस्पताल में रविवार को बिजली के पैनल बदलने के कार्य के चलते ट्रॉमा सेंटर में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली गुल रहने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। इस कारण मरीजों, तीमारदारों व स्टाफ को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बिजली न होने के कारण इमरजेंसी वार्डों में अंधेरा छाया रहा और उपचार कार्य प्रभावित हुआ। एक्स-रे सेवा पूरी तरह ठप रही जिससे जांच के लिए आए मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ा। कई मरीजों के रजिस्ट्रेशन कार्ड मेन्युअल तरीके से बनाए गए।
पोस्टमार्टम कार्य भी बिजली पर निर्भर उपकरणों के कारण देरी से हुआ। लंबे समय तक आपूर्ति बाधित रहने से अस्पताल के इन्वर्टर भी जवाब दे गए। नागरिक अस्पताल के ट्रामा सेंटर में आए सत्येंद्र दहिया, जयपाल, जोगेंद्र व अन्य तीमारदारों का कहना था कि निर्बाध बिजली व्यवस्था बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

अगर पैनल बदलने का कार्य किया गया है तो वैकल्पिक व्यवस्था पहले ही करनी चाहिए थी। वहीं एसएमओ विनय कुमार देशवाल ने बताया कि पैनल बदलने का कार्य निर्धारित था और वैकल्पिक व्यवस्था की गई थी। रविवार होने के कारण मरीजों की संख्या कम रही फिर भी कुछ असुविधा हुई।
विज्ञापन

फोटो-61:

फोटो-62

फोटो-62: बहादुरगढ़ के ट्रामा सेंटर में बिजली न होने से परेशान बैठे तीमारदार। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें