फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रशिक्षु अधिकारियों का झज्जर में तीन दिवसीय अध्ययन भ्रमण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। अरुण जेटली राष्ट्रीय वित्तीय प्रबंधन संस्थान के 33वें प्रोफेशनल ट्रेनिंग कोर्स के तहत विभिन्न अखिल भारतीय लेखा एवं वित्त सेवाओं के प्रशिक्षु अधिकारियों का शिष्टमंडल बुधवार को झज्जर पहुंचा। यह शिष्टमंडल जिले में 8 मई तक सरकार की सेवाओं और योजनाओं का अध्ययन करेगा।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकारियों ने लघु सचिवालय स्थित अंत्योदय सरल केंद्र का दौरा किया और सेवाओं और योजनाओं की जानकारी ली। तहसीलदार शेखर नरवाल ने प्रशिक्षु अधिकारियों को हरियाणा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, प्रशासनिक व्यवस्था, डिजिटल सेवा प्रणाली, केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी जानकारी दी।
अंत्योदय सरल योजना के अंतर्गत नागरिकों को उपलब्ध करवाई जा रही ऑनलाइन एवं समयबद्ध सेवाओं की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। अधिकारियों ने विभिन्न विभागों की सेवाओं के डिजिटलीकरण एवं शिकायत निवारण प्रणाली की जानकारी भी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें