झज्जर। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा व संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल छठे दिन भी जारी रही।
कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय में बैठकर नारेबाजी की। इस दौरान नगर परिषद झज्जर के यूनियन और जिला नगर आयुक्त के बीच पिछले दिनों हुए विवाद को खत्म करने को लेकर नप कार्यालय में बैठक रखी गई।
इसमें जिला नगर आयुक्त अभिनव सिवाच के अलावा नगर परिषद चेयरमैन जिले सिंह सैनी, ईओ देवेंद्र कुमार, सैनेट्री इंस्पेक्टर आनंद मलिक, इकाई प्रधान शिवम चांवरिया, जिला सचिव गौरव, इकाई सचिव विकास और ऑडिटर कृष्ण शामिल हुए।
इस दौरान जिला नगर आयुक्त ने कहा कि आप और हम एक परिवार का हिस्सा है। कर्मचारियों ने मांग रखी कि जिन 5 कर्मचारियों के नोटिस निकलवाए गए थे, वह नोटिस भी रद्द किए जाएं और धारा 163 को हटाया जाए।
जिला नगर आयुक्त ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि नोटिस को रद्द कर दिया जाएगा और धारा 163 को भी हटा दिया जाएगा। इस पर कर्मचारियों और जिला नगर आयुक्त के बीच चला रहा विवाद समाप्त हो गया।