फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्तूबर से बहादुरगढ़ में होगी नई दिल्ली-लुधियाना इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-रोहतक दैनिक रेल यात्री समिति की ओर से रेल मंत्री और रेलवे विभाग के अधिकारियों से मांग की गई थी कि बहादुरगढ़ स्टेशन पर शताब्दी एक्सप्रेस का ठहराव कराया जाए। समिति की इस मांग पर रेलवे ने संज्ञान लिया है और इस 4 अक्तूबर से बहादुरगढ़ स्टेशन पर इस गाड़ी की जगह नई दिल्ली-लुधियाना इंटरसिटी एक्सप्रेस चलाने का फैसला लिया है। इस पर समिति ने खुशी जताई है। दैनिक रेल यात्री समिति के प्रवक्ता सतपाल हाडा ने बताया कि अब 4 अक्तूबर से शताब्दी एक्सप्रेस के स्थान पर नई दिल्ली-लुधियाना इंटरसिटी गाड़ी चलेगी और इसका ठहराव बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर होगा। उन्होंने बताया कि 1 जुलाई 2019 को रेलवे की ओर से नई समय सारिणी जारी की गई थी। इसमें दिल्ली-लुधियाना, दिल्ली-मोगा शताब्दी एक्सप्रेस के स्थान पर लुधियाना इंटरसिटी चलाने का फैसला लिया गया था। नई समय सारिणी के अनुसार इस गाड़ी के ठहराव उन्हीं स्टेशन पर थे जहां पर शताब्दी रुकती थी। यदि लुधियाना इंटरसिटी बहादुरगढ़ स्टेशन पर नहीं रुकती तो यह बहादुरगढ़ के लोगों के साथ अन्याय होता। उन्होंने बताया कि अब 4 अक्तूबर से इस गाड़ी को चलाने का फैसला लिया गया है। साथ ही बहादुरगढ़ स्टेशन पर इसके ठहराव की भी बात कही। हाडा ने कहा कि अक्तूबर माह में चलने वाली लुधियाना इंटरसिटी अब शकूरबस्ती व बहादुरगढ़ स्टेशनों पर भी रुकेगी। यह गाड़ी नए नंबर 22479-22480 के साथ चलेगी। बहादुरगढ़ स्टेशन से लुधियाना जाते समय सुबह 07: 48 बजे बहादुरगढ़ पहुंचेगी और 2 मिनट से ठहराव के बाद 07:50 बजे लुधियाना के लिए प्रस्थान करेगी। वापसी में यह गाड़ी रात को 10:29 बजे पर यहां पहुंचेगी। इसके बाद 10:31 बजे नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन

यात्रियों को मिलेगी सुविधा
नई दिल्ली-लुधियाना इंटरसिटी गाड़ी के चलने से सर्दियों के मौसम में कोहरे के समय गाड़ी नंबर-54641 दिल्ली-फिरोजपुर सवारी गाड़ी को 3 से 4 माह के लिए रद्द कर दिया जाता है। यह गाड़ी चलने से रोहतक-जींद जाने वाले यात्रियों को परेशानी नहीं होगी। यह गाड़ी सप्ताह में सातों दिन उपलब्ध होगी। नई समय सारिणी में इसे 7 से घटाकर 4 दिन करने का प्रस्ताव था, परंतु समिति के आग्रह पर गाड़ी को पूरे सप्ताह चलाने का रेल विभाग द्वारा फैसला लिया गया है। समिति के पदाधिकारियों ने नई गाड़ी के चलने पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें