फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की नाक तले नियमों की अनदेखी

Fri, 22 Jul 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर / बहादुरगढ़
विज्ञापन
hiway - फोटो : Bureau
विज्ञापन
एक तरफ यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ पुलिसकर्मी शिकंजा कसते हुए धड़ाधड़ चालान काट रहे हैं तो दूसरी तरफ उनकी नाक के तले ही नियमों की खूब अवहेलना भी हो रही है। मेट्रो साइट पर पुलिस की मौजूदगी में ही वाहन चालक अपने वाहनों को नो-पार्किंग में खड़े कर चलते बनते हैं, लेकिन उनको रोकने-टोकने वाला कोई नहीं।
विज्ञापन

पिछले दिनों जब ट्रैफिक एसएचओ महिला पुलिस अधिकारी थी तो उस दौरान ऐसे मनमानी करने वाले चालकों के खिलाफ खूब कार्रवाई हो रही थी। निजी तौर पर रिकवरी वैन की मदद से नो-पार्किंग जोन में खड़े रहने वाले वाहनों पर शिकंजा कसा जा रहा था, लेकिन अब फिर से पुलिस की इस मामले में ढिलाई होने से नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। जहां उन्हें वाहन पार्क करने की सही जगह मिलती है वहां अपनी गाड़ी को लॉक करके चल बनते हैं। कई-कई देर तक वे उनकी कोई सुध तक नहीं लेते। शहर के नाहरा-नाहरी रोड, रेलवे रोड, पूर्व विधायक कट से लेकर बस स्टैंड व हास्पिटल परसिर तक यह हालत हर रोज दिखाई दे रहा है।

-हादसे का डर
सड़क पर बेरोक-टोक खड़े रहने वाले वाहनों से हादसे का डर हमेशा सताता रहता है। एक तरफ तो 24 जुलाई को प्रदेश के मुखिया का बहादुरगढ़ आगमन है तो दूसरी तरफ इन दिनों कांवड़ियों का हरिद्वार के लिए जाना भी शुरू हो गया है। डाक कांवडियों की मंडलियां भी हरिद्वार का रुख कर रही है। ऐसे में सड़कों पर नो-पार्किंग जोन में अव्यवस्थित तरीके से खड़े रहने वाले वाहनों से राहगीरों को भी दिक्कतें हो रही है। लेकिन मेट्रो साइट के साथ बने डिवाइडर के पास खड़े रहने वाले वाहनों को हटाने में पुलिस की ओर से ढिलाई बरतने का दौर जारी ही है।
विज्ञापन

-नहीं खड़े होने देंगे व्हीकल
मेट्रो साइट के साथ कहीं पर भी वाहनों को अवैध रूप से नहीं खड़ा होने दिया जाएगा। इसके लिए नो पार्किंग के बोर्ड भी शीघ्र ही लगा दिए जाएंगे। जो भी वाहन यहां खड़ा मिलता है उसका चालान काटा जा रहा है। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

-सुखबीर सिंह, ट्रैफिक एसएचओ बहादुरगढ़
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें