फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल बीमा योजना को प्रमोट करने कृषिमंत्री ने धूप में की 12 किलोमीटर पदयात्रा,

Fri, 22 Jul 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर / बहादुरगढ़
विज्ञापन
op dhankharh - फोटो : Bureau
विज्ञापन
प्रदेश के कृषि एवं सिंचाई मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रति किसानों को जोड़ने के लिए 38 डिग्री की उमस भरी गर्मी के बीच 12 किलोमीटर की पद यात्रा की। गांव दुल्हेड़ा से झज्जर के बीच कृषि मंत्री की इस यात्रा को लेकर किसानों में खासा उत्साह दिखाई दिया। किसानों के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता तथा महिलाएं भी पद यात्रा में भागीदार बनीं।
विज्ञापन

 
दुल्हेड़ा में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए पद यात्रा शुरू करने से पूर्व कृषि मंत्री ने किसानों से रूबरू होते हुए कहा कि किसान मेरा देवता है, मैने अब तक जितनी पद यात्राएं की हैं, वह सब किसानों के हित के लिए की हैं, चाहे सरकार में रहते हुए या सरकार के बाहर। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से प्रदेश भर के अन्नदाता को सुरक्षित और संरक्षित करने का काम करेगी। कृषि मंत्री ने कहा कि मैने जोखिम मुक्त गांव बनाने का जो सपना देखा था फसल बीमा योजना इस सपने का एक मुख्य घटक है। फसल बीमा योजना से एक बात साफ है कि बीमा करवाने के उपरांत प्राकृतिक आपदा किसान के खेत में नहीं बल्कि सरकार के खेत में आएगी। उन्होंने कहा एक समय वह था जब अतीत की सरकार के समय में फसल के खराबे के नाम पर किसानों को ढाई-ढाई रुपये के चेक थमाए जाते थे। भाजपा सरकार बनने के बाद भाजपा की किसान हितैषी सोच के परिणाम स्वरूप निर्णय हुआ कि फसल खराबे पर 12 हजार रुपये प्रति एकड़ तक मुआवजा दिया जाएगा। खराबे की एवज में 500 रुपये से कम की राशि किसी भी स्थिति में नहीं होगी।

प्राकृतिक आपदा के समय किसानों को 12 हजार रुपये की मुआवजे की राशि पर भी हमने महसूस किया कि यह किसानों के लिए नाकाफी है। किसानों को बड़ी राहत के साथ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना शुरू की गई है, इस योजना के अंतर्गत किसानों को फसल खराब होने पर 25 हजार रुपये तक की राशि का भुगतान बीमा कंपनी के माध्यम से हो सकेगा। उन्होंने आह्वान किया कि इस योजना का लाभ तभी है जब प्रदेश के अंतिम किसान तक इस योजना का लाभ पहुंचे। उन्होंने कहा भाजपा के कार्यकर्ता भी फसल बीमा योजना लागू कराने में भागीदार बनते हुए 21 से 31 जुलाई तक गांव-गांव जाकर किसानों को फसल बीमा योजना के बारे में बताएं और उन्हें इस योजना के साथ जोड़े। धनखड़ ने कहा कि फसल बीमा योजना वास्तविक रूप से तभी सफल होगी जब सभी किसान इसके भागीदार बनेंगे। इस यात्रा में कृषि मंत्री के साथ रहे भारतीय किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष समय सिंह भाटी ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के लिए वरदान साबित होने वाली योजना है। किसान मोर्चा की पुरजोर कोशिश रहेगी कि प्रदेश के हर छोटे से छोटे किसान को भी फसल बीमा योजना के साथ जोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।
विज्ञापन


मकसद योजना का प्रमोट करना
कृषि मंत्री ने कहा कि वे किसान हित में फसल बीमा योजना को प्रमोट करने की नीयत से निकले हैं। उन्होंने कहा जब एक फिल्म कलाकार अपनी फिल्म का प्रमोट कर सकता है तो हम भी अपनी योजनाओं को प्रमोट करने निकले हैं, उद्देश्य यही है कि अधिकतम लोग लाभांवित हों।

हरियाणा हरि की धरा गीत रहा आकर्षण का केंद्र
यात्रा में कृषि मंत्री द्वारा लिखित गीत हरियाणा हरि की धरा गीत आकर्षण का केंद्र रहा। डीजी पर यही गीत पूरी यात्रा के दौरान चलता रहा।

पशुधन बीमा योजना की लॉचिंग 29 को
कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि जोखिम फ्री गांव की कड़ी में फसल बीमा योजना के बाद पशुपालकों के लिए पशुधन योजना भी प्रदेश में 29 जुलाई से लागू होने जा रही है। उन्होंने कहा यह भी गौरव की बात है कि इस महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत झज्जर से ही होगी। उन्होंने कहा इस योजना के अंतर्गत पशुपालक अपने पशुधन का नाम मात्र की प्रीमियम राशि पर बीमा करवा सकेंगे। उन्होंने कहा इस महीने के बाद फसल अथवा पशु का बीमा करवाने के बाद किसानों के लिए चिंता का कोई विषय नहीं रहेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें