फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में दर्दनाक सड़क हादसा: सात बहनों के इकलौते भाई की मौत, हाईवा ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर

Fri, 20 Oct 2023 03:49 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

झज्जर में हुए दर्दनाक हादसे में सात बहनों का इकलौता भाई की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर को अचानक पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे टैक्टर ट्राली पलट गई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झज्जर के साल्हावास धर्मकांटा के पास ट्रक (डम्फर) हाईवा ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी, जिसमें सात बहनों का इकलौता भाई की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। उसे रोहतक पीजीआई में दाखिल करवाया गया हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
जमालपुर निवासी तस्वीर ने पुलिस में शिकायत दी हैं कि वह खेती का काम करता हैं। उसका लड़का सचिन उसने भाई प्रवीन के साथ टैक्ट्रर ट्राली को लेकर कोसली गए हुए थे। जो कार्य समाप्ती करने के बाद वापिस अपने घर आ गए थे। ट्रैक्टर को उसका भाई प्रवीन चला रहा था व उसका लड़का सचिन साईड में बैठा था। जब वे समय को धर्मकाटा साल्हावास के पास पहुंचे ही थे कि अचानक पीछे से एक ट्रक (डम्फर) हाईवा चालक अपने डम्फर को तेजगति व लापरवाही से चलाकर लाया और टैक्ट्रर ट्राली में टक्कर मार दी। इससे टैक्टर ट्राली पलट गई व उसका लड़का सचिन टैक्टर के नीचे दब गया। इससे उसकी मौत हो गई व उसका भाई साईड में जा गिरा। इसको भी काफी चोटे लगी। उसके भाई को सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैं।
विज्ञापन


सात बहनों का इकलौता भाई
मृतक सचिन सात बहनों को इकलौता भाई हैं। मृतक कि खुद की दो बहने हैं जबकि चाचा की भी पांच लड़किया हैं। सभी बहने सचिन को ही राखी बांधती थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें